भारत

कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू: संक्रमण के लक्षण भी बदले, जल्दी जाने ये नई जानकारी

jantaserishta.com
17 April 2021 10:26 AM IST
कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू: संक्रमण के लक्षण भी बदले, जल्दी जाने ये नई जानकारी
x

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In India) के 2 लाख से ज्यादा केस आने की कड़ी टूटने का नाम नहीं ले रही है. worldometers के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में 1,338 लोगों की मौत हो गई और 2,33,943 मामले आए हैं. भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 14,521,683 तक पहुंच गए हैं. इस बीच खबर है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण भी बदल रहे हैं.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान ने पाया है कि कोरोना के आधे मरीजों में कुछ ऐसे लक्षण पाए गए हैं जो इससे पहले नहीं देखे गए. इसमें मुंह का सूखना प्रमुख है. इसमें जेरोस्टोमिया भी कहा जाता है. माना जा रहा है कि संक्रमण के शुरुआती समय का यह लक्षण हो सकता है. इसके बाद अगले कुछ दिनों के भीतर मरीज में बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखने शुरू होते हैं.
पाचन प्रक्रिया में भी मिलती है मदद
डॉक्टर्स के अनुसार मुंह सूखने की बड़ी वजह यह है कि शरीर में लार पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है. लार की वजह से वजह से हमारा मुंह खराब कीटाणुओं और दूसरे तत्वों से बचा रहता है. साथ ही पाचन प्रक्रिया में भी मदद मिलती है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर शुरुआती स्तर पर ही लक्षण को ध्यान रखा जाए तो जांच और मरीज का इलाज करने में यह काफी मददगार साबित हो सकता है. इससे संक्रमण और अधिक फैलने से रुक सकता है.
एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए लक्षणों में जुबान सूखना भी शामिल है. यह भी लार ना बनने की वजह से होता है. इस दौरान जुबान सफेद हो सकती है या फिर जुबान पर सफेद निशान लग सकते हैं. जिन मरीजों में ऐसे लक्षण पाए जाते हैं उन्हें खाना खाते वक्त परेशानी होती है. लार ना होने से मुंह आसानी से भोजन नहीं चबा पाता. साथ ही बोलने में भी दिक्कत होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story