भारत

Student Protest: सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा, VIDEO

jantaserishta.com
8 Aug 2026 5:15 PM IST
Student Protest: सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा, VIDEO
x
देखें वीडियो.
रांची: झारखंड PSC-SSC परीक्षा में धांधली पर प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की शनिवार को दूसरे राउंड की बातचीत बेनतीजा रही। यह मीटिंग एक घंटा चली। इससे पहले शुक्रवार की रात छात्रों से सरकार के डेलिगेशन ने बात की थी। हालांकि इसमें में भी कोई नतीजा नहीं निकला था।
वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- [email protected] और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा।
झारखंड PSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इससे पहले आज सुबह ABVP कार्यकर्ता CM आवास घेरने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
कल एक गुट से हुई थी बात
शुक्रवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्र नेताओं के बीच वार्ता हुई थी। इसके बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा था कि यह हमारी पहली बैठक थी, जो बहुत सकारात्मक रही। हमें भरोसा है कि सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी मांगों को मानेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।‘
वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, ‘हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की। छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव बैठक में मौजूद थे। वहीं, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story