भारत

पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय में अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का दूसरा दौर संपन्न

Nilmani Pal
7 July 2023 12:27 PM GMT
पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय में अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का दूसरा दौर संपन्न
x

जबलपुर। अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी रविशंकर सक्सेना के मार्गदर्शन तथा निर्देशन में पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में दिनांक 06.07.2023 एवं 07.07.2023 को ‘अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं’ के द्वितीय दौर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 06.07.2023 को प्रथम सत्र में ‘हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता’ का तथा दूसरे सत्र में ‘‘21वीं सदी में हिंदी के समक्ष चुनौतियां और अवसर’’ विषय पर ‘हिंदी निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। दिनांक 07.07.2023 को ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम : भारतीय संस्कृति की प्राण आत्मा’’ विषय पर ‘हिंदी वाक् प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य सतर्कता अधिकारी बंसत कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार,श्री संजीव वर्मा ‘सलिल' और रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की प्राध्यापक डाॅ. आशा रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

दो दिवसीय अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के द्वितीय दौर में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय, मंडलों एवं कारखानों के कुल 54 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राज रंजन श्रीवास्तव, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया तथा राकेश कुमार मालवीय, वरिष्ठ अनुवादक ने आमंत्रित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यालय सहित तीनों मंडलों तथा दोनों कारखानों में प्रतिवर्ष प्रथम दौर की प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इन तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थानों पर रहने वाले अधिकारी/कर्मचारी अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के तृतीय एवं अंतिम दौर में पश्चिम मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Next Story