भारत

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा त्रिपुरा और सबसे कम उत्तर प्रदेश में मतदान

jantaserishta.com
26 April 2024 6:00 PM IST
लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा त्रिपुरा और सबसे कम उत्तर प्रदेश में मतदान
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत देश के 13 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के 88 लोकसभा सीटों पर मतदान को लेकर उत्साह दिखा। शाम 5 बजे तक के राज्यवार मतदान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा त्रिपुरा में 76.23 प्रतिशत और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 52.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो, शाम 5 बजे तक मणिपुर में 76.06 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 72.13 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है।
शाम 5 बजे तक असम में 70.66, जम्मू और कश्मीर में 67.22, केरल में 63.97, कर्नाटक में 63.90, राजस्थान में 59.19, मध्य प्रदेश में 54.83, महाराष्ट्र में 53.51 और बिहार में 53.03 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story