राजधानी में 35 दिन में मिला दूसरा IED, दिल्ली पुलिस बोली- पूरे शहर में धमाकों का था प्लान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना का कहना है कि गुरुवार को सीमापुरी के एक घर और पिछले महीने गाजीपुर बाजार में मिले आईईडी शहर भर में सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट करने के इरादे से तैयार किए गए थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय समर्थन के बिना ऐसी गतिविधियां संभव नहीं हैं। वहीं, पुरानी सीमापुरी इलाके में आईईडी युक्त बैग मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है। 2.5 से 3 किलोग्राम वजनी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बाद में डिफ्यूज कर दिया गया। पुलिस घर के मालिक और एक प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





