मुंबई में कोरोना के XE वेरिएंट का मामला आया सामने, BMC ने की पुष्टि, मचा हड़कंप

मुंबई: अब मुंबई के सांताक्रूज में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XE संक्रमित एक शख्स के मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह 11 मार्च को काम के सिलसिले में वडोदरा गया था, जहां होटल में मीटिंग में शामिल होने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. जब उसका कोविड टेस्ट किया गया तो उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई. मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी मुंबई में एक विदेशी महिला के XE से संक्रमित होने की बीएमसी ने पुष्टि की थी लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने XE का केस मानने से इनकार कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





