भारत

आश्रम में बच्चों से कुकर्म, दूसरा आरोपी भी हिरासत में

jantaserishta.com
2 May 2024 12:03 PM IST
आश्रम में बच्चों से कुकर्म, दूसरा आरोपी भी हिरासत में
x
आचार्य और सेवादार दोनों के खिलाफ अलग-अलग तीन केस दर्ज किए गए थे।
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के दंडी सेवा आश्रम के गुरुकुल में बच्चों से कुकर्म करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़नगर रोड पर स्थित दंडी सेवा आश्रम के गुरुकुल में बच्चों के साथ हुए कुकर्म के दूसरे आरोपी सेवादार अजय ठाकुर को सीहोर जिले के आष्टा से पुलिस ने हिरासत में लिया है।
एक अन्य आरोपी आचार्य राहुल शर्मा बुधवार को ही पुलिस की गिरफ़्त में आ गया था। ज्ञात हो कि दंडी सेवा आश्रम में संचालित गुरुकुल के तीन बच्चों ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर आचार्य और सेवादार दोनों के खिलाफ अलग-अलग तीन केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में आचार्य राहुल शर्मा को बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था और देर रात को सेवादार अजय ठाकुर को सीहोर जिले के आष्टा से हिरासत में लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story