भारत
Bihar: बिहार महागठबंधन में तय हुआ सीटों का बंटवारा, राजद 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
jantaserishta.com
29 March 2024 1:17 PM IST

x
पटना: काफी मंथन के बाद शुक्रवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया। इस चुनाव में राजद 26, कांग्रेस 9 और वामपंथी दल 5 सीटों पर लड़ेंगी। महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि राजद 26, कांग्रेस 9 और वामपंथी दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सीपीआई के खाते में बेगूसराय सीट गई है, जबकि सीपीएम के खाते में खगड़िया सीट गई है।
सीपीआई (एमएल) आरा, काराकाट और नालंदा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा राजद के खाते में गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट गई है।
कांग्रेस के खाते में किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज सीट आई है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर नामांकन की तिथि भी शुक्रवार को समाप्त हो गई। हालांकि घोषणा के पहले ही कई सीटों पर राजद प्रत्याशियों को सिंबल दे चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





