फरार पहलवान सुशील कुमार की तलाश, लगातार बदल रहा ठिकाना, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

फाइल फोटो
- ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया LOC
छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal stadium ) में हुए झगड़े के मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar ) की तलाश जारी है. जबकि दिल्ली पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं. इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी. पुलिस ने कहा कि यह झड़प मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली कराने को लेकर हुई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार इस मामले में प्राथमिकी में नामजद हैं. वह फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. सुशील कुमार के खिलाफ जल्द ही लुक आउट नोटिस (Sushil Kumar Look Out Notice) जारी किया जा सकता है. दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्यों में उनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





