भारत
आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, कल 5 जवान हुए थे शहीद
jantaserishta.com
21 April 2023 9:01 AM IST

x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में आतंकवादियों द्वारा सेना के पांच जवानों की हत्या के बाद गुरुवार को शुरू किया गया व्यापक तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। रक्षा सूत्रों ने बताया कि जिस स्थान पर आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था, उसके आसपास और बाहर एक बड़े इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी ली जा रही है।
सूत्रों ने कहा, ऑपरेशन अभी भी जारी है।
आतंकवादियों ने गुरुवार को राजौरी जिले में भीमबेर गली और पुंछ के बीच अपराह्न् लगभग 3 बजे सेना के एक वाहन पर हमला किया।
उन्होंने वाहन पर ग्रेनेड हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप वाहन में आग लग गई।
शहीद हुए काउंटर इंसर्जेंसी राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवानों की पहचान हवलदार मनदीप सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही सेवक सिंह निवासी पंजाब और लांस नायक देबाशीष निवासी ओडिशा के रूप में हुई। एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





