भारत

सर्च ऑपरेशन: 8 शव मिले, जानें क्या है मामला

jantaserishta.com
28 Aug 2022 12:04 PM IST
सर्च ऑपरेशन: 8 शव मिले, जानें क्या है मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नदी में गिरी ट्राली सवार लोगों की तलाश जारी है।

हरदोई: यूपी के हरदोई में शनिवार की शाम रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी ट्राली सवार लोगों की तलाश जारी है। शनिवार से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन पूरी रात चला और सुबह तक जारी रहा। पुल से करीब डेढ़ किमी दूर अमित व मझीले उर्फ नरेंद्र का शव भी बरामद हो गया है। अब तक एनडीआरएफ आठ शव बरामद कर चुकी है। सर्च अभियान फिलहाल अभी जारी है।

शनिवार दोपहर नदी में गिरे ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 20 लोग सवार थे। पुलिस-प्रशासन के अनुसार कई लोग लापता थे। स्थानीय गोतोखोरों के अलावा इनको खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को लगाया गया था। शनिवार शाम पहला शव ट्रैक्टर चालक मुकेश का मिला था, इसके बाद एक शव आधी रात और एक तड़के मिला। रविवार सुबह 10 बजे तक आठ लोगों के शव बरामद किए गए।
कुछ शव पुल के पास तो कुछ डेढ़ किमी दूर मिले, लापता छह लोगों के अलावा करीब डेढ़ किमी दूर दो और शव मिले हैं, माना जा रहा है इस ट्रैक्टर-ट्राली में से लापता नहीं था क्योंकि गांव वाले उसे पहचान नहीं पाए। डीएम अविनाश कुमार व एसपी राजेश द्विवेदी की अगुवाई में रातभर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की दो टीमें लगातार नदी में छानबीन करती रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ितों से मिलकर भरोसा दिलाया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाएंगे।
अज्ञात की पहचान गांव दरियापुर निवासी हरिशरण के रूप में हुई है। उसकी पत्नी माया देवी व बेटे दीपक ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त की। प्रधान बलराम यादव ने बताया कि हरिशरण पाली गया था। उसे अपना मोबाइल रिचार्ज कराना था। जिस रास्ते मे बेगराजपुर है उसी रास्ते में दो किमी बाद उसका गांव है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर आते वक्त वह ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ गया। उसकी जेब से निकले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। हरिशरण खेतीबाड़ी करता है। हरिशरण के दो लड़के व दो पुत्री है। वह तांगा बुग्गी चलाता था। मोबाइल का रिचार्ज कराने दोपहर 12 बजे पाली गया था। तैरकर निकले पारस ने बताया कि हरिशरण ट्रैक्टर पर बैठा था। सीओ हेमन्त उपाध्याय ने बताया कि हरिशरण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बेगराजपुर गांव के पड़ोस में स्थित मजरा पुरवा निवासी नरेंद्र भी गायब है। उसके भाई प्रेमपाल ने बताया कि नरेंद्र पाली बाजार करने गया था। तब से घर नहीं लौटा। रातभर खोजबीन की गई पर पता नहीं चला। आशंका है कि वह भी ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर आते वक्त हादसे का शिकार हो गया। उसने भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा व डीएम अविनाश कुमार को सुबह इसकी जानकारी दी। हालाकि बचकर निकले लोग यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि नरेन्द्र बैठा था या नहीं। डीएम के फरमान पर रेस्क्यू अभियान 15 मिनट तक बन्द रहने के बाद दुबारा शुरू हुआ। अब नरेंद्र की खोजबीन की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story