भारत

कृष्णा नदी में लापता छात्रों की तलाश जारी

jantaserishta.com
17 Dec 2022 1:20 PM IST
कृष्णा नदी में लापता छात्रों की तलाश जारी
x

DEMO PIC 

अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कृष्णा नदी में नहाने के दौरान पांच छात्र लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दो शव बरामद कर लिए गए, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी मछुआरों और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विजयवाड़ा के छात्रों का एक ग्रुप, जिनकी उम्र 13 से 17 वर्ष की आयु के बीच थी, नहाने के लिए येनमालाकुदुरु के पास नदी पर गए थे। किनारे पर नहाते हुए छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
नदी के पास बैठे छात्रों में से एक मदद के लिए चिल्लाया। कुछ मछुआरे बचाव के लिए दौड़े और लड़कों में से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व व अन्य विभागों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। बाद में एनडीआरएफ के जवान भी शामिल हुए।
9वीं और 10वीं कक्षा के छात्र ई. गुणशेखर (14) और टी. कामेश (15) के शव शुक्रवार देर रात बरामद किए गए। शेष लड़कों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हुआ। इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र एम. बालू, 9वीं कक्षा के शेख हुसैन और 8वीं कक्षा के शेख बाजी अभी भी लापता थे।
पुलिस के मुताबिक अलग-अलग स्कूलों के छात्र पढ़ाई छोड़ चुके दो-तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story