भारत

कई लापता! नाव हादसे में लापता लोगों की खोज जारी, अब तक 3 शव बरामद, VIDEO

jantaserishta.com
15 Sept 2023 2:14 PM IST
कई लापता! नाव हादसे में लापता लोगों की खोज जारी, अब तक 3 शव बरामद, VIDEO
x
नदी उगलने लगी लापता मासूमों के शव.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में बागमती नदी में एक नाव पलट जाने की घटना में लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना के करीब 24 घंटे गुजर जाने के बाद अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को रात होने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया था। शुक्रवार की सुबह से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम फिर से तलाशी अभियान में जुटी है।
उन्होंने बताया कि अब तक तीन शव बरामद किए गए है, जिनकी पहचान भटगामा गांव निवासी मोहम्मद नौशाद के पुत्र मजम्मद अजमत (4), शमशुल (40) और पिंटू सहनी (22) के रूप में की गई है। जिला प्रशासन के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बेनीबाद के पास मधुरपट्टी से भटगामा जा रही एक नाव बागमती नदी में पलट गई। बताया जाता है कि नाव पर स्कूली बच्चों और महिलाओं समेत 30 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में नाव पर सवार स्कूली बच्चों समेत 12 लोग लापता हो गए। घटना में कम से कम 20 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story