भारत

SDRF की टीम ने बचाई जान, महिला नहर में कूदी, मंजर देख थम गई हर किसी की सांसे

jantaserishta.com
17 March 2024 1:52 PM IST
SDRF की टीम ने बचाई जान, महिला नहर में कूदी, मंजर देख थम गई हर किसी की सांसे
x
विकासनगर: उत्तराखंड के विकासनगर में एक महिला ने नहर (Shakti Canal) में छलांग लगा दी. इस दौरान एसडीआरएफ टीम (SDRF) उसके लिए देवदूत बन गई और जान बचाई. घटना की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और महिला का रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे नहर से बाहर निकाल लिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है.
दरअसल, एक महिला कई घंटों से शक्ति नहर के किनारे बैठी थी. इस महिला के बारे में किसी ने सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ और जल पुलिस को मौके पर भेजा. जैसे ही बचाव टीम शक्ति नहर के पास पहुंची तो नहर किनारे बैठी महिला ने नहर में छलांग लगा दी.
इसके बाद एसडीआरएफ की टीम के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में डूबती महिला को बचाने के लिए खुद भी छलांग लगा दी. वहीं रेस्क्यू टीम के अन्य जवानों ने रस्सी फेंकी, जिसे पकड़कर जवान महिला को निकालकर बाहर लाए.
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय महिला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरौटीवाल की रहने वाली है. वह किसी बात से नाराज होकर शक्ति नहर के पास आई थी. यहां डाक पत्थर डिग्री कॉलेज के पास नहर में कूद पड़ी. इस दौरान मौके पर जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम के जवानों ने रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया. इसके बाद पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story