भारत

दिनदहाड़े SDM की पत्नी से लूट, चेन लूटकर भागे लुटेरे

jantaserishta.com
14 Feb 2023 12:34 PM IST
दिनदहाड़े SDM की पत्नी से लूट, चेन लूटकर भागे लुटेरे
x
देखें LIVE वीडियो.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में महिला से सोने की चेन लूट ली गई। बाइक सवार बदमाशों ने एसडीएम की पत्नी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। वह शॉप से दूध लेकर लौट रही थी, इतने में बदमाश आए और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना इंदिरापुरम में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
संजय सिंह फरुर्खाबाद में एसडीएम हैं। उनकी पत्नी सुनीता सिंह अपने दो बेटों के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में रहती हैं। सुनीता सिंह सोमवार सुबह 11.28 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर दुकान पर दूध लेने के लिए गई थीं। वे दूध लेकर लौट रही थीं कि रास्ते में सेक्टर-9 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने बाइक सवार दो बदमाश आए। उनको घेर लिया। धक्का देकर सुनीता सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली।
इस दौरान वह जमीन पर गिर गईं। उनके हाथ से मोबाइल छूटकर दूर जाकर गिरा। बदमाश आराम से फरार हो गए। महज 2 सेकेंड में ये पूरी वारदात हुई।
इस मामले में सुनीता के बेटे ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस भी मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिससे बाइक का नंबर ट्रेस किया जा सके और बदमाशों को पकड़ा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story