भारत

अफसर की कड़ी चेतावनी, जानें क्यों वायरल हो रहा वीडियो

jantaserishta.com
6 April 2025 10:34 AM IST
अफसर की कड़ी चेतावनी, जानें क्यों वायरल हो रहा वीडियो
x
'सूरज-चांद नहीं देख पाओगे'...
बड़वानी: उत्तर प्रदेश के संभल के सीओ की तरह अब मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक एसडीएम का विवादित बयान सामने आया है। रामनवमी जुलूस से पहले एसडीएम आशीष कुमार ने उपद्रवियों को साफ और कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी कानून हाथ में लिया तो वो सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे। एसडीएम के इस बयान वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, वक्फ बिल पास होने और रामनवमी को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। देशभर में आज 6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को बड़वानी प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।
बड़वानी जिले के संवेदनशील शहर सेंधवा में शनिवार को रामनवमी पर्व को लेकर शहर थाने में शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार ने उपद्रवियों को सीधी और सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी लॉ एंड ऑर्डर हाथ में लिया तो वो दोबारा सूरज और चांद देख नहीं पाएंगे। बैठक में शहर के सभी समाज के लोग मौजूद रहे।
आशीष कुमार ने कहा कि एसडीएम होने के नाते यहां लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना मेरा कर्तव्य है। यह मेरी नौकरी का हिस्सा है और लॉ एंड ऑर्डर पर मेरा बहुत ज्यादा फोकस रहता है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई घटना पता चलती है या कोई प्रयास कर रहा होता है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाए या माहौल को खराब किया जाए। वो संभल जाएं। अगर इस तरह की कोई सूचना मिलेगी तो हम सीआरपीसी, आईपीसी और बीएनएस बहुत नॉर्मल चीजें हैं। उन पर हम एनएसए तो लगाएंगे ही और आप यह मानकर चलें कि वो दोबारा चांद और सूरज नहीं देख पाएंगे। उन्होंने कहा मैं यह बात किसी समुदाय के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए बोल रहा हूं।
एसडीएम ने कहा कि इसलिए बहुत ध्यान रखें कि पुलिस प्रशासन बहुत सख्त रहेगा। आपको पुलिस या प्रशासन से कोई भी मदद चाहिए तो हमारे ऑफिस और नंबर 24 घंटे खुले रहते हैं। पुलिस प्रशासन से जो भी मदद चाहिए वो मिलेगी, लेकिन अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। बता दें कि, इसी तरह होली और ईद से पहले उत्तर प्रदेश के संभल के सीओ अनुज चौधरी अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story