भारत

एसडीएम निलंबित, कारोबारी ने लगाया था ये आरोप

jantaserishta.com
3 Aug 2022 11:03 AM IST
एसडीएम निलंबित, कारोबारी ने लगाया था ये आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में फर्नीचर कारोबारी के घर पर बुलडोजर चलाने के मामले में एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल मुरादाबाद के बिलारी में फर्नीचर कारोबारी ने एलसीएम घनश्याम वर्मा को फर्नीचर दिया था. जब कारोबारी ने 2 लाख 67 हजार का पेमेंट लेने उनके पास पहुंचा तो उसके बाद उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया था.

इसके बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई थी और मुरादाबाद जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने घनश्याम वर्मा को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया था, एडीएम की जांच के मुताबिक जिस फर्नीचर कारोबारी के मकान पर एसडीएम ने बुलडोजर चलाया था वह बिलारी की नगर पालिका के इलाके में आता है जिस पर एसडीएम बिलारी का बुलडोजर चलाने का अधिकार नहीं है क्योंकि वह इलाका नगरपालिका के अंतर्गत आता है जिसकी जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसडीएम घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है.
इस पूरे प्रकरण की जांच कमिश्नर ए के सिंह ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद 3 अगस्त मंगलवार को एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है. आरोपी घनश्याम वर्मा ने कुछ अपने और कुछ अपनी बेटी के नाम पर फर्नीचर खरीदे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story