भारत
एसडीएम ज्योति मौर्य की और बढ़ेंगी मुश्किलें, अब पूछताछ की तैयारी
jantaserishta.com
5 Aug 2023 9:18 AM IST

x
भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज हो गई है.
लखनऊ: पति से विवाद को लेकर सुर्खियों में आईं उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज हो गई है. जांच कमेटी ने ज्योति और उनके पति आलोक मौर्य को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है. इसमें कमेटी ने आलोक को साक्ष्य के साथ बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि पहले अलग-अलग फिर दोनों को सामने बैठाकर जांच और पूछताछ की जा सकती है.
जांच कमेटी ने ज्योति मौर्य के 6 अलग-अलग बैंक खातों का ब्योरा मांगा है. उन पर पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार करके अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है. आलोक मौर्य की ओर से दी गई शिकायत में 32 पन्ने की डायरी भी शामलि है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी जांच कमेटी को सौंपे हैं.
ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने जो डायरी सौंपी है, उसमें 33 करोड़ से अधिक के लेनदेन का ब्योरा है. जांच कमेटी ने लखनऊ के कुछ कार्यालयों से दस्तावेज भी जुटाए हैं. इस मामले में शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त प्रयागराज ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है. जांच कमेटी को 15 दिनों के अंदर जांच पूरी करनी है.
ज्योति के पति आलोक ने उनके खिलाफ अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि ज्योति ने अपनी नौकरी के दौरान रुपयों का लेनदेन किया है, जिससे भ्रष्टाचार फैला है. इस मामले की जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे. गठित जांच कमेटी में प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहां की एसीएम फर्स्ट को भी शामिल किया गया है.
Tagsपीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्यज्योति मौर्यभ्रष्टाचारज्योति मौर्य से पूछताछPCS officer Jyoti MauryaJyoti Mauryacorruptioninterrogation of Jyoti Maurya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





