भारत

SDM गिरफ्तार, 45 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया

Nilmani Pal
29 Dec 2021 5:44 PM IST
SDM गिरफ्तार, 45 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया
x
बड़ी खबर

रायसेन। मध्यप्रदेश में रिश्वत खोरी के लगातार मामले सामने आ रहे है। प्रदेश के रिश्वत खोर अफसरो पर लोकायुक्त की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज लोकायुक्त की टीम ने रायसेन जिले के गैरतगंज SDM कार्यालय में छापा मारा। टीम ने यहां के SDM मनीष जैन 45 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार क्रेशर की अनुमति के एवज में SDM ने रिश्वत की मांग की थी। इसकी सूचना मिलते ही लोकायुक्त SDOP और 8 सदस्यीय टीम ने दफ्तर मे दबिश दी और SDM को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान SDM मनीष जैन की तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गय़ा है।

Next Story