भारत

संसद में धक्का-मुक्की, PM मोदी ने घायल सांसदों से फोन पर बात की

jantaserishta.com
19 Dec 2024 1:11 PM IST
संसद में धक्का-मुक्की, PM मोदी ने घायल सांसदों से फोन पर बात की
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के द्वारा भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गुरुवार को हो रहे प्रोटेस्ट के वक्त बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के घायल होने के बाद संसद में तनाव बढ़ गया है. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अन्य सांसद को धक्का दिया, जिससे प्रताप सारंगी को चोटें आईं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल पर प्रोटेस्ट के दौरान दो बीजेपी सांसदों पर हमला करने का आरोप लगाया है. इस आरोप का कांग्रेस ने जोरदार खंडन किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में चोट लगने के बाद भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के माथे पर चोट आई है. सारंगी ने कहा, ''मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया. इसके बाद में गिर गया."
बीजेपी सांसद सारंगी के गिरने के बाद राहुल गांधी पलटकर उन्हें देखने के लिए आते हैं लेकिन सत्ता के पक्ष के सांसदों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया. इस दौरान बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे की आवाज आई, "क्या राहुल, शर्म नहीं आती.गुंडागर्दी करते हो, बूढ़े को गिरा दिया."

इस पर राहुल गांधी ने कहा, "इन्होंने मुझे धक्का दिया." इसके बाद राहुल गांधी वापस लौट जाते हैं. बता दें कि इस दौरान बीजेपी सांसदों की तरफ से नारेबाजी भी की गई.
प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी ने कहा, "कैमरे में सब कैद है. मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था. बीजेपी के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया. खड़गे जी को भी धक्का दिया. हमें धक्का-मुक्की से हमें कुछ नहीं होता है. बीजेपी रे सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते."
राहुल ने कहा कि मैं संसद के भीतर जाना चाहता था. संसद में जाना मेरा अधिकार है मुझे रोकने की कोशिश की गई. हमें संसद के भीतर जाने से रोका गया. बीजेपी के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि ये संसद का एंट्रेंस हैं. बीजेपी के सांसद मुझे धकेल रहे थे, धमका रहे थे. बीजेपी के सांसदों ने एंट्रेंस रोक दी. वे मुझे लगातार धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story