BJP के रथ यात्रा के सुझावों में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई

धौलपुर : धौलपुर में मंगलवार को जिला मुख्यालय के बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी के रथ यात्रा के सुझावों में कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी में बहस हो गई। मामूली बहस ने इतना तूल पकड़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। कार्यकर्ताओं की तकरार को देख उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली एवं जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर के हाथ पैर फूल गए। मारपीट पर उतारू कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत के बाद समझाया गया।
जानकारी के मुताबिक, रथ यात्रा के सुझावों पर संकल्प पत्र जारी करने पर भाजपा कार्यालय पर संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की चर्चा हो रही थी। लंबे समय तक चली चर्चा के दौरान कुछ संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक दूसरे के सुझावों से सहमत नहीं हुए और बहस शुरू हो गई। तू-तू, मैं-मैं के बाद गाली-गलौज एवं हाथापाई शुरू हो गई। कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी में हुई हाथापाई से कार्यालय के अंदर भगदड़ के हालात पैदा हो गए। कार्यालय के दरवाजों को कार्यकर्ता धक्के मारने लगे।
कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के अंदर बने कमरों में छिपकर खुद को सुरक्षित किया। करीब आधे घंटे तक हंगामा देखा गया। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर एवं उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत ने काफी मशक्कत के बाद समझाइश कर मामले को शांत कराया। कार्यकर्ताओं के शांत होने के बाद चर्चा शुरू हो सकी। उधर, घटना को लेकर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि कार्यकर्ताओं में सुझावों को लेकर सहमति एवं असहमति देखी गई थी। समझाइश कर मामले को शांत कर दिया है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






