भारत

RSS कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई, FIR दर्ज

jantaserishta.com
1 Jan 2022 9:17 PM IST
RSS कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई, FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

तमिलनाडु: तमिलनाडु के कोयंबटूर में विलंकुरिचि के एक निजी स्कूल में आरएसएस के प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था, जहां कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. इस मौके पर पुलिसकर्मियों और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई, जिसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

दोपहर में जैसे विरोध प्रदर्शन घोषणा की गई थी, नाम तमिलर काची के लगभग 19 कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया.
लेकिन जिस बात से तनाव बढ़ा, उसकी वजह यह थी कि आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को स्कूल के बाहर रोक दिया था. कोयंबटूर शहर उत्तर के उपायुक्त टी जयचंद्रन ने बाद में कहा कि पुलिस का इरादा स्कूल परिसर में प्रवेश करने का नहीं था, बल्कि हम चाहते थे कि आरएसएस के सदस्य स्कूल के अंदर रहें, बाहर नहीं. लेकिन आरएसएस के सदस्यों ने, न केवल अधिकारियों की बात मानने से इनकार किया, बल्कि पुलिस से हाथापाई भी की.
1 जनवरी को कोयंबटूर में पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसके तहत 5 लोगों की पहचान कर ली गई है और अन्य व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि के लिए जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story