भारत

स्क्रब टाइफस: महिला ने तोड़ा दम, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
12 Jun 2022 5:44 PM IST
स्क्रब टाइफस: महिला ने तोड़ा दम, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस महिला को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

तिरुवनंतपुरम: यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रविवार को स्क्रब टाइफस से पीड़ित 38 साल एक महिला की मौत हो गई. इस महिला को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. केरल में इस बीमारी से बीते तीन दिन में ये दूसरी मौत है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सुबिता नाम की महिला तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थी. उसे 10 जून को भर्ती कराया गया था. लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई. अस्पताल का कहना था कि स्क्रब टाइफस से संबंधित अभी हमारे पास ऐसा कोई मामला नहीं है.
इससे पहले 9 जून को वरकला में एक 15 साल की लड़की अश्वथी की मौत हुई थी. वो भी स्क्रब टाइफस से पीड़ित थी. लड़की 40 किलोमीटर दूर स्थित चेरुन्नियूर की रहने वाली थी. परिजन का कहना था कि लड़की ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जल्द ही रिजल्ट आने वाले थे. बता दें कि यहां स्क्रब टाइफस को स्थानीय भाषा में 'चेल्लू पानी' के नाम से जाना जाता है.
बता दें कि स्क्रब टाइफस एक संक्रामक बीमारी है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी (Orientia tsutsugamushi) बैक्टीरिया के कारण होती है. डॉक्टर्स के मुताबिक, इंसानों में ये बीमारी संक्रमित चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से फैलती है. इसे 'बुश टाइफस' के नाम से भी जाना जाता है. यह एक वेक्टर जनित बीमारी है. चिगर्स का लार्वा स्टेज होता है, जो चूहों, गिलहरियों और खरगोशों जैसे जानवरों से इंसानों तक पहुंचाता है. यदि समय पर इस रोग का इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story