भारत

यौन शोषण मामले में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले कई लड़कियों के स्क्रीनशॉट

jantaserishta.com
30 Sept 2025 11:21 AM IST
यौन शोषण मामले में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले कई लड़कियों के स्क्रीनशॉट
x
बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: लड़कियों के यौनशोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाबा चैतन्यानंद सरस्वती का चौंकाने वाला व्यवहार सामने आ रहा है। बाबा अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ बोल रहा है।
चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के बाद उनसे की जा रही पूछताछ में पुलिस को कई हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है। चैतन्यानंद ने न केवल अपनी धार्मिक छवि को लेकर लोगों को धोखा दिया, बल्कि कई युवतियों से गलत तरीके से संपर्क करने की कोशिश भी की। बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स और स्क्रीनशॉट्स पुलिस को मिले हैं।
यह भी सामने आया कि बाबा के पास एयर होस्टेस की कई तस्वीरें थीं, जिनके साथ उसने खुद के फोटो खिंचवाए थे। इन तस्वीरों को बाबा ने अपने फोन में रखा हुआ था और इनमें से कुछ फोटो का स्क्रीनशॉट भी मिला है, जो लड़कियों की मोबाइल डीपी से लिए गए थे।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि पूछताछ के दौरान बाबा शुरुआत में गोलमोल जवाब दे रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें उनके खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाया और सख्ती से सवाल पूछे, तब जाकर बाबा ने कुछ जवाब देना शुरू किया। हालांकि, उसके बयान में लगातार विरोधाभास नजर आ रहा है।
पुलिस ने चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है और उन्हें बाबा से आमना-सामना करवाया जा रहा है ताकि बाबा के अपराधों को और पुख्ता किया जा सके। यह भी दावा किया जा रहा है कि इन महिला सहयोगियों से बाबा के और खुलासे हो सकते हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story