भारत
सुबह-सुबह चीख-पुकार, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, दो मौतें 20 से ज्यादा घायल
jantaserishta.com
11 April 2024 9:35 AM IST

x
सूचना मिलने पर पुलिस और नेशनल हाइवे के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार अहले सुबह श्रद्धालुओं से लदे एक ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की ममौत हो गई, जबकि 23 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसा चेनारी थाना इलाके में एनएच 2 पर हुआ। सभी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कैमूर जिले के भगवानपुर थाना इलाके के उमापुर गांव से औरंगाबाद जिले स्थित महुआधाम दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों का सासाराम सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे हुआ। हादसे के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और नेशनल हाइवे के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। चेनारी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान कैमूर जिले के भगवानपुर थाना इलाके में उमापुर गांव निवासी नचकु कहार के पुत्र बंधन कुहार और कुदरा निवासी लालमोहन रावत के बेटे अनिल बारी के रूप में हुई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी। हादसे के तुरंत बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





