भारत

जन्मदिन पार्टी के दौरान चीख पुकार, तीनों दोस्तों के साथ क्या हुआ?

jantaserishta.com
29 Jun 2025 8:09 AM IST
जन्मदिन पार्टी के दौरान चीख पुकार, तीनों दोस्तों के साथ क्या हुआ?
x
मचा कोहराम.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जन्मदिन पार्टी के दौरान 15 वर्षीय किशोर की पारिछा डैम में डूबने से मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना शुक्रवार को हुई जब रिंकू, दिव्यांश भारत और चेतन नामक तीनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पारिछा डैम पहुंचे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त पार्टी के बाद नहाने के लिए डैम में उतरे थे. इसी दौरान रिंकू गहराई में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने शोर मचाया और तत्काल स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रिंकू की तलाश शुरू की, लेकिन शुक्रवार को उसका कोई सुराग नहीं लग सका.
शनिवार दोपहर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम झांसी पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. कई घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम को रिंकू का शव डैम के दूसरे छोर से बरामद किया गया. रिंकू की मौत से उसके परिवार और दोस्तों में गहरा शोक व्याप्त है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक रिंकू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. सर्किल ऑफिसर मोथ अजय कुमार श्रोत्रिय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story