भारत

नोच डाला! युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल को छोड़ा, क्रूरता की हदें पार

jantaserishta.com
18 Sept 2024 3:57 PM IST
नोच डाला! युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल को छोड़ा, क्रूरता की हदें पार
x
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया.
बागपत: यूपी के बागपत जिले में एक दिव्यांग को शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों का विरोध करना भारी पड़ गया। पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने दिव्यांग को अपने कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने दिव्यांग के साथ मारपीट की। इतने से भी मन नहीं भरा तो युवकों ने अपना पालतू कुत्ता पिटबुल छोड़ दिया। कुत्ते ने दिव्यांग को कई जगह से काट लिया। कुत्ते के काटे जाने से दिव्यांग बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस में युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा, प्रीता ने घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना खेकड़ा में दिव्यांग अनिल ने तहरीर दी कि सोमवार शाम को पड़ोस के रहने वाले सतीश और अनुज ने उसके ऊपर अपने पालतू पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेकड़ा पुलिस ने इस मामले में आरोपी सतीश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि अनिल की गलती केवल इतनी थी कि उसने सोमवार देर शाम आरोपियों द्वारा मोहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज किए जाने का विरोध किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story