भारत
स्क्रैप माफिया की महिला मित्र आज से पुलिस रिमांड पर, खुलेंगे कई राज
jantaserishta.com
10 May 2024 12:09 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मित्र काजल झा से पुलिस शुक्रवार को दोबारा पूछताछ करेगी। कोर्ट ने काजल झा की 24 घंटे की रिमांड पुलिस को दी है जो 10 मई शुक्रवार दिन में 12 बजे से शुरू होकर शनिवार दिन में 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान पुलिस पैसों के लेनदेन के मामले में काजल झा से पूछताछ कर कई अहम जानकारी भी जुटाएगी।
बताया जा रहा है कि रवि काना और स्क्रैप के पूरे कारोबार का हिसाब किताब काजल के पास ही होता था। रिमांड के दौरान रवि काना और उसके साथियों की प्रॉपर्टी के बारे में काजल से पूछताछ होगी। इससे पहले भी पुलिस एक बार काजल को रिमांड पर ले चुकी है और उसके फ्लैट से प्रॉपर्टी के अहम दस्तावेज बरामद भी हुए। अब काजल झा को दोबारा रिमांड पर लिया गया है।
माना जा रहा है कि पैसों के बंटवारे और प्रॉपर्टी को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि काजल झा के पास ही रवि कान्हा के लेनदेन से जुड़े हिसाब किताब का पूरा काला चिट्ठा मौजूद है, जिसमें कई सफेदपोशों, अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद काजल झा को जेल से लेकर पुलिस अपने सेफ हाउस ले जाएगी। दरअसल, स्क्रैप माफिया रवि काना की रिमांड बीते सोमवार को खत्म हो गई। कोर्ट ने रवि काना की 5 दिन और काजल झा की 1 दिन की रिमांड पुलिस को दी थी, जो 1 मई से शुरू होकर 6 मई को खत्म हुई। इस दौरान रवि काना से पुलिस ने कई सवाल पूछे थे। उसके पॉलिटिकल कनेक्शन समेत अन्य संबंधों को खंगाला गया था। इस दौरान पुलिस रवि काना को देहरादून तक लेकर गई थी।
पुलिस को रवि काना की दिल्ली में कोठी समेत अन्य संपत्ति का पता चला है। काजल झा के जेपी ग्रीन आवास पर मिले प्रॉपर्टी के अहम डॉक्यूमेंट्स को भी पुलिस अहम सबूत मान रही है। रिमांड के दौरान जब काना को पुलिस देहरादून में उसके आवास ले गई थी तो वहां पर पुलिस को 10 लाख कैश, 9 ट्रकों की जानकारी मिली थी। गौरतलब है कि स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा का थाईलैंड से प्रत्यर्पण होने के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





