भारत

कबाड़ के व्यवसायी की हत्या, शव पत्थर से बांधकर नदी में फेंका

jantaserishta.com
19 July 2026 5:45 PM IST
कबाड़ के व्यवसायी की हत्या, शव पत्थर से बांधकर नदी में फेंका
x
पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी व्यवसायी की हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंक देने का मामला सामने आया है। रविवार को नदी से उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को स्थानीय लोगों ने कारो नदी में एक शव उतराता देखा। करीब जाने पर पता चला कि शव को एक बड़े पत्थर से बांधा गया था, ताकि वह पानी की सतह पर न आ सके। इसकी सूचना मिलने पर गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा निवासी कुर्मान शेख के रूप में हुई है। वह गुवा क्षेत्र में कबाड़ी का व्यवसाय करता था।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का रूममेट अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपने गृह जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हो गया था। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब आठ बजे तक इलाके के बाजार में देखा गया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ और किन परिस्थितियों में उसकी हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के संभावित साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही मृतक के संपर्क में रहे लोगों और उसके व्यावसायिक संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story