भारत

दक्षिण मध्य रेलवे ने 9 जून तक कई ट्रेनों को किया रद्द

jantaserishta.com
7 Jun 2023 10:06 AM IST
दक्षिण मध्य रेलवे ने 9 जून तक कई ट्रेनों को किया रद्द
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| ओडिशा में 2 जून की ट्रेन दुर्घटना का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा है। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने 9 जून तक कुछ ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर-भद्रक सेक्शन में शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जो 6 जून को यात्रा शुरू करने वाली थीं।
ये ट्रेनें हैं: 12863 हावड़ा- एसएमवीटी बेंगलुरु, 12839 हावड़ा- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, 22642 शालीमार- तिरुवनंतपुरम, 18047 शालीमार- वास्को-डा-गामा और 22825 शालीमार- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल।
7 जून को यात्रा शुरू करने वाली रद्द ट्रेनों में 17603/18047 (स्लिप कोच) काचीगुडा/शालीमार- वास्को-डा-गामा, 18045 शालीमार- हैदराबाद, 18046 हैदराबाद- शालीमार, 22831 हावड़ा- श्री सत्य साई प्रशांति निलयम, 12254 भागलपुर- एसएमवीटी बेंगलुरु, 12839 हावड़ा- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, 22842 तांबरम-संतरागाछी और 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ शामिल हैं।
8 जून को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12864 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा और 22888 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा को भी रद्द कर दिया गया है।
9 जून के लिए निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी: ट्रेन संख्या 122832 श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम- हावड़ा, 18048 वास्को-द-गामा- शालीमार, 18048/17604 (स्लिप कोच) वास्को-डा-गामा- शालीमार/काचेगुडा और 12503 बेंगलुरु- अगरतला।
इस बीच, एससीआर ने परिचालन संबंधी कारणों से 7 जून से 13 जून तक चार ट्रेनों को रद्द करने की भी घोषणा की है। ये ट्रेनें हैं: ट्रेन नंबर 07596 काचीगुडा-निजामाबाद, 07593 निजामाबाद-काचीगुडा, 07854 नांदेड़-निजामाबाद और 07853 निजामाबाद-नांदेड़।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story