भारत

छत्तीसगढ़़ में भी होगा स्काउट का नेशनल जम्बूरी

jantaserishta.com
5 Feb 2023 1:16 PM IST
छत्तीसगढ़़ में भी होगा स्काउट का नेशनल जम्बूरी
x
दुर्ग (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि स्काउट का नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा। जिला स्काउट संघ की रैली में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्काउट आंदोलन ब्रिटेन में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य मित्रता भाव और सेवा है। भारतीय संस्कृति भी वसुधैव कुटुम्बकम के विचार पर है और इस तरह से दोनों विचार एक जैसे भातृत्व और सेवा के विचार हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को हेलीकॉप्टर देखने का शौक होता है, हम हेलिकॉप्टर से आये, मैं बच्चों को देख रहा था, स्काउट के बच्चे हेलीकॉप्टर देखकर भी मुड़े नहीं, जबकि पहली बार हेलिकॉप्टर को देखकर कितना कौतूहल होता है। यह बताता है कि कितना गहरा अनुशासन स्काउट हमारे जीवन में छोड़ता है। इस मौके पर सुंदर रैली और छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर संघ के राज्य मुख्य आयुक्त तथा संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में स्काउट्स ने सेवा का भरपूर काम किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे देश भर में हो रहे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story