भारत

ट्रैक्टर और रस्सी के सहारे निकाली गई स्कॉर्पियो, नशे में धुत चालक ने किया ये कारनामा

jantaserishta.com
15 Aug 2021 12:50 PM IST
ट्रैक्टर और रस्सी के सहारे निकाली गई स्कॉर्पियो, नशे में धुत चालक ने किया ये कारनामा
x
वीडियो भी वायरल हो रहा है.

सुपौलः बिहार में शराबबंदी है लेकिन आए दिन इसकी पोल खुलती रहती है. ताजा मामला सुपौल जिले का है जहां एक सकॉर्पियो का चालक शराब के नशे में इतना धुत था कि वह गाड़ी लेकर कोसी नदी में गिर गया. स्थानीय युवक की वजह से उसकी जान बचाई जा सकी. वह कहां का रहने वाला है इसका भी पता नहीं चल सका है. घटना शनिवार शाम की है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने गाड़ी को नदी में गिरते देखा था. इसके बाद एक युवक ने कोसी नदी में छलांग लगाकर गाड़ी का गेट खोला फिर चालक को निकाला. वहीं, धीरे-धीरे गाड़ी पानी में समाती जा रही थी. अगर लोग गाड़ी को पानी में गिरते नहीं देखते तो चालक की मौत भी हो जाती. मामले में सुपौल के थाना अध्यक्ष बिनोद सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की किसी घटना से अनभिज्ञता जाहिर की. कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक शराब की नशे में धुत था. इस वजह से वह अनियंत्रित होकर गाड़ी चला रहा था. इसी की वजह कोसी नदी में गाड़ी लेकर गिर गया. उसे इतना भी होश नहीं थी कि गाड़ी पानी में डूब रही है. ग्रामीणों ने बताया कि जब चालक को बाहर निकाला गया तो कुछ देर बाद उसे होश आया. इसके बाद उसने अपने रिश्तेदार को मोबाइल पर घटना की सूचना दी. बाद में ट्रैक्टर और रस्सी के सहारे गाड़ी को पानी से बाहर निकाला गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story