
x
चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गया: बिहार के गया और नालंदा जिले की सीमा पर सोमवार को तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक सभी राजगीर मेले में मलमास महीना में स्नान करने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, बताया जाता है कि नालंदा, गया जिले की सीमा पर हरसिंगार गांव के समीप एक स्कर्पियो के सड़क के किनारे पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग एकंगरसराय के रहने वाले हैं जो मलमास महीने में राजगीर स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान हरसिंगार गांव के समीप चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे जाकर पलट गई।
इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। इस दुर्घटना में वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है, हालांकि बताया जा रहा है कि सभी एकंगरसराय के रहने वाले थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहीं है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसस्कार्पियोएक्सीडेंटमौतBiharBihar NewsBihar PoliceScorpioAccidentDeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





