भारत

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 5 की मौत

jantaserishta.com
1 Feb 2025 4:51 PM IST
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 5 की मौत
x
चार लोग घायल.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सदर थाना क्षेत्र के मादापुर के पास हुई है, जहां एक स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज में जारी महाकुंभ से स्नान कर वापस नेपाल जा रहे थे।
मुजफ्फरपुर नगर की पुलिस उपाधीक्षक विनीता सिन्हा भी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गईं। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि घायलों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के मुताबिक सभी नौ लोग नेपाल के मोहत्तरी जिले से प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने गए थे। सभी लोग एक स्कॉर्पियो से वापस नेपाल लौट रहे थे। इसी दौरान मादापुर गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क पर ही पलट गई।
इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने को दी, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुटी।
पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story