भारत

ट्रक से टक्कर खाकर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 3 की मौत

jantaserishta.com
18 July 2023 5:39 PM IST
ट्रक से टक्कर खाकर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 3 की मौत
x
पांच गंभीर.
रांची: हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में एक ट्रक से टक्कर खाकर खाई में गिरी एसयूवी पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य घायल हो गए। हादसा मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरही से वाराणसी की तरफ जा रहे एक स्कॉर्पियो वाहन को जीटी रोड पर दनुआ घाटी में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।
इससे स्कॉर्पियो लगभग तीस फीट नीचे खाई में जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में 45 वर्षीय युगेश प्रताप, 75 वर्षीय नरेश सिंह और 50 वर्षीय राजीव कुमार की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नीरज, चालक मो. फुरकान, ऋषभ, संतोष शुक्ला और शर्मानंद पांडेय शामिल हैं। सभी लोग एक मृतक की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए रांची के बरियातू से वाराणसी जा रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story