भारत

स्कॉर्पियो नदी में गिरी, दो महिलाओं की मौत, दूल्हा- दुल्हन के घर मातम

jantaserishta.com
4 Dec 2025 11:20 AM IST
स्कॉर्पियो नदी में गिरी, दो महिलाओं की मौत, दूल्हा- दुल्हन के घर मातम
x
मचा कोहराम.
टोंक: राजस्थान के टोंक जिले में बीती देर शाम टोंक-पीपलू सड़क मार्ग पर ढूंढिया गांव के नज़दीक निर्माणाधीन पुल से एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित हो सहोदरा नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई . वहीं गंभीर रूप से घायल हुई दूसरी महिला की जिला मुख्यालय के सआदत अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गयी.
गौरतलब है कि सहोदरा नदी में पानी होने के चलते स्कॉर्पियों में फंसे लोगों को निकालने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी.स्कॉर्पियो के नदी में गिरने के समय पीछे चल रहे एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने सभी घायलों व शव को निकालकर सआदत अस्पताल पहुंचाया. हादसे का कारण गूगल मैप पर निर्माणाधीन पुल पर किसी भी तरह के संकेत नहीं होना माना जा रहा है.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में 25 नवंबर को किशनगढ़ निवासी सुनील का विवाह रूपनगढ़ क्षेत्र की रहने वाली सुमन से हुआ था.ऐसे में वर वधू दोनों के परिजन आज सवाई माधोपुर के रणथंभोर स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिये आये थे.पुलिस ने बताया कि वे शाम को लौटते समय गूगल मैप के बताये रास्ते के अनुसार टोंक से पीपलू मालपुरा होते हुए किशनगढ़ लौट रहे थे. ढूंढिया गांव के समीप सहोदर नदी के निर्माणाधीन पुल पर अधूरा निर्माण होने के चलते स्कॉर्पियो नदी में जा गिरी.
मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार दोनों ही परिवार अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के रिश्तेदार थे. ऐसे में सआदत अस्पताल प्रबंधन व पुलिस घायलों के उपचार को लेकर पूरी तरह मुस्तेद नजर आये.
पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियों में जीवनराम,उनकी पत्नि मंजू,पुत्री सरिता,उनका नव विवाहित पुत्र सुशील,पुत्र वधु सुमन,सुमन के माता-पिता सुप्यार व सुखराम सवार थे.दुर्घटना में मंजू व सुप्यार की मौत हुई है जबकि वर वधु व अन्य लोग जख्मी हुए हैं.पीपलू के थानाधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story