
जालंधर। भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसका CCTV वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीधे जाकर टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा पंजाब के जालंधर में लांबड़ा-नकोदर रोड पर हुआ, जिसका CCTV वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार दो युवक पीछे से ट्रक में जा टकराए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवकों की स्कूटी तेज गति से आ रही थी. वे ट्रक को समय रहते स्कूटी को रोक नहीं पाए और ब्रेक लगाने की कोशिश भी नाकाम रही. अनियंत्रित स्कूटी सीधा खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.





