भारत

बिल्कुल अनोखा: स्कूटर को दुल्हन की तरह सजाया, लगाया साउंड सिस्टम भी

jantaserishta.com
2 Sept 2023 12:41 PM IST
बिल्कुल अनोखा: स्कूटर को दुल्हन की तरह सजाया, लगाया साउंड सिस्टम भी
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल और इनोवेशन के इस जमाने में एक ऐसे स्कूटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पहले शायद ही किसी ने देखा हो. स्कूटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जैसा काई सोच भी नहीं सकता. इसमें क्रिएटिविटी कूट कूट कर भरी हुई है. ये मोती सितारों और गोटे से जड़ा हुआ है. इसके साथ ही स्कूटर में रंग बिरंगी लाइट्स जल रही हैं. इसमें टेलीविजन की भी व्यवस्था की गई है. और उसे भी बाकी स्कूटर की तरह ही सजाया गया है.
स्कूटर में आगे की तरफ मौजूद छोटी सी स्क्रीन पर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' प्ले की हुई है. वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताया जा रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर my_love_jabalpur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 19.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है. बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग कमेंट सेक्शन में मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.
एक ऑनलाइन यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है, 'भाई इसमें अभी बहुत कुछ लगाना बाकी है, प्रोजेक्टर, नासा का सिक्योरिटी फंक्शन, इसरो का हार्डकोर, वाईफाई 6, एक सैटेलाइट, और इनवर्टर, और आयरन मैन का आरक्रिएटर.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story