भारत

लड़की को डांटा, तो टीचर की बनाई इंस्टाग्राम और फेसबुक की फेक आईडी, करने लगी अश्लील चैट, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
12 Feb 2021 8:32 AM IST
लड़की को डांटा, तो टीचर की बनाई इंस्टाग्राम और फेसबुक की फेक आईडी, करने लगी अश्लील चैट, फिर जो हुआ...
x
अश्लील फोटो अपलोड कर टीचर के फोन नंबर भी शेयर कर दिए थे.

लखनऊ में ऑनलाइन क्लास में डांटे जाने से नाराज एक छात्रा ने टीचर सहित उनके घर के सभी परिवार वालों की इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फेक आईडी बना दी. इतना ही नहीं वह छात्रा इन फेक आईडी के जरिए लोगों को अश्लील मैसेज भेजती थी या फिर लोगों से अश्लील चैट कर उन्हें बदनाम करती थी. छात्रा ने इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील फोटो अपलोड कर टीचर के फोन नंबर भी शेयर कर दिए थे. जिसके बाद टीचर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

यूपी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से छात्रा को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक बाराबंकी की रहने वाली आरोपी लड़की बीकॉम की छात्रा थी. एक दिन उसकी स्कूल टीचर ने ऑनलाइन क्लास के दौरान आरोपी छात्रा को डांट दिया. छात्रा इस बात से बेहद खफा हो गई और शिक्षिका के नाम से सोशल साइट्स पर फर्जी आईडी बना दी. छात्रा ने शिक्षिका को बदनाम करने के लिए उस पर अश्लील कमेंट किए.
इतना ही नहीं छात्रा ने शिक्षिका के परिवार के अन्य लोगों के नाम से भी फेक आईडी बना दी. वो इन सोशल प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को अश्लील मैसेज भेजती थी. इंस्टाग्राम पर लोगों से अश्लील चैट करती थी. इतना ही नहीं फेसबुक पेज पर नंबर डालकर अश्लील बातें करती थी.
एसपी साइबर सेल विवेक राय के मुताबिक छात्रा, टीचर के घर वालों का फर्जी फेक अकाउंट बनाकर और उनपर अश्लील भरे एसएमएस करती थी. जिससे कि टीचर को बदनाम किया जा सके. इतना ही नहीं उनके घरवालों को भी छात्रा बदनाम करने लगी थी. जिसके बाद टीचर ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी.
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को बाराबंकी से हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में कड़ी हिदायत और जुर्माना लेने के बाद उसे वापस छोड़ दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story