भारत
जैव ईंधन पर निरंतर बातचीत के इच्छुक हैं SCO देश: हरदीप पुरी
jantaserishta.com
14 March 2023 5:10 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य जैव ईंधन की आवश्यकता को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने इस पर निरंतर बातचीत करने का आह्वान किया। एससीओ की बैठक में वर्चुअली भाग लेने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श के दौरान जैव ईंधन की आवश्यकता पर चर्चा की गई और सभी आठ एससीओ देशों का मानना है कि जैव ईंधन पर निरंतर चर्चा होनी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि चीन ने भी चर्चा के दौरान सामथ्र्य का मुद्दा उठाया। पुरी ने दावा किया कि वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के कारण भारत ऊर्जा के मोर्चे पर कई मुद्दों का सामना कर रहा है और इसके परिणामस्वरूप तेल विपणन कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, तेल कंपनियों ने जनता के लिए कीमत को नहीं बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि देश में ईंधन की कीमतों को मई 2022 से छुआ नहीं गया है। ओएमसीएस के लिए डीजल पर अभी भी वसूली कम है। अगले सात से आठ वर्षों में वैश्विक खपत में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
मंत्री ने बताया कि, इसलिए घरेलू स्तर पर बढ़ती आयात निर्भरता के साथ, सरकार ने उन देशों की संख्या में वृद्धि की है जो 27 से 39 हो गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





