भारत

सिंधिया कोई तोप नहीं: कमलनाथ

jantaserishta.com
20 Jan 2023 4:15 PM IST
सिंधिया कोई तोप नहीं: कमलनाथ
x
टीकमगढ़ (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि सिंधिया कोई तोप नहीं हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दौरे पर थे। उन्होंने इस मौके पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए सिंधिया को लेकर कहा कि कांग्रेस को किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है, अगर वह इतने बड़े थे तो ग्वालियर का महापौर चुनाव क्यों हारे, मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारे ?
ज्ञात हो कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी और उसके बाद के नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा के ग्वालियर और मुरैना के महापौर का चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसी हार को लेकर कमल नाथ ने सवाल उठाए हैं। साथ ही टीकमगढ़ में ही कमलनाथ की सरकार के दौरान सिंधिया ने सड़क पर उतरने का बयान दिया था।
राज्य में सड़कों पर घूमती गायों को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार जानबूझकर गौशालाओं को ठीक ढंग से नहीं चला रही है, आज गायों को दो रुपये के हिसाब से ही चारा भूसा दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं टीकमगढ़ जिले में कुछ मकानों को ढहाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार गरीबों का घर गिराने का काम कर रही है, जिस बेटी के मुख्यमंत्री ने पांव पूजे उसका घर गिराने से भाजपा का चेहरा उजागर हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story