भारत
सिंधिया परिवार का संबंध मैनपुरी से 250 वर्ष पुराना: ज्योतिरादित्य सिंधिया
jantaserishta.com
26 May 2023 5:01 PM IST

x
मैनपुरी (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार का संबंध मैनपुरी से दस-बीस साल पुराना नहीं है, बल्कि 250 वर्ष पुराना है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मैनपुरी स्थित सिंधिया तिराहे पर स्व. माधवराज सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे। कहा कि इतिहास के कालखंड में जब भारत माता की धरती पर विदेशी ताकतें अपना पैर पसार रही थीं और रोहिल्ला अफगान इस क्षेत्र पर अत्याचार करने की मुहिम से निकले थे तो मेरे पूर्वज दत्ताजी महाराज सिंधिया और उनके बाद महर्षि महाराज ने इस पूरे क्षेत्र में भारत माता की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए रोहिल्ला अफगानों को उखाड़ फेंकने का काम किया। ये वर्ष 1770 की बात है जब केवल मैनपुरी ही नहीं इटावा, मेरठ, बदांयू नजीराबाद तक रोहिल्ला अफगानों का आतंक था। सिंधिया परिवार के पूर्वजों ने उन्हें उखाड़कर फेंकने का काम किया है। इस माटी से सिंधिया परिवार गहरा नाता रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार ने जहां इसक्षेत्र को स्वतंत्र कराया वहीं मेरे पिता ने इस माटी पर आखिरी सांस ली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का वह चमकता हुआ सितारा है, जिसने विश्व पटल पर अपनी पैठ, आवाज, स्थान को पूर्णरूप से स्थापित कर चुका है। सीएम योगी के नेतृत्व में वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जो गुंडाराज, माफियाराज था, वह आज पूरी तरह से समाप्त हुआ है।
Tagsज्योतिरादित्य सिंधियासिंधिया परिवारमैनपुरीमैनपुरी न्यूज़jyotiraditya scindiascindia familymainpurimainpuri news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





