भारत

शिवराज सिंह चौहान को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया

jantaserishta.com
11 Oct 2023 2:00 PM IST
शिवराज सिंह चौहान को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की गर्माहट बढ़ने के साथ एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस ने एक एक्स पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसको लेकर सियासत गरमा गई है और भाजपा हमलावर है।
कांग्रेस के पोस्ट में ‘मामा का श्राद्ध‘ लिखा गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तल्ख टिप्पणी की है। कांग्रेस के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर है और उसमें लिखा है मामा का श्राद्ध। श्राद्ध में भाजपा ने दिया शिवराज मामा को टिकट।
कांग्रेस के एक्स के साथ सिंधिया ने लिखा है, "राज्य चुनाव में अब अपनी आती हुई हार देखकर कांग्रेस पार्टी बौखलाने लगी है और राजनीति के भीतर सुचिता, भाषा व सम्मान को भूल चुकी है। रोज एक नए निचले स्तर पर गिरती जा रही है। श्राद्ध मनाना है तो अपने सिद्धांतों का बनाइए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ करोड़ों माताओं और बहनों का आशीर्वाद है। जिस भ्रष्ट और अहंकारी राजनीति की राह कांग्रेस ने पकड़ी है, वही उसे उसके अस्तित्व के अंत तक ले जाएगी।"
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज के पुत्र कार्तिकेय चौहान ने भी एक्स पर लिखा था, "समझ नहीं आ रहा है कि आप पर दया करूं या गुस्सा? गुस्से में तो हूं आखिर मेरे जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कितना नीचे कांग्रेसी आज गिर चुकी है। क्या आपको लगता है कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा ? चुनाव तो चार दिन के हैं। ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे?"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story