भारत

साइंटिस्ट का शव मिला, सामने आई ये बातें

jantaserishta.com
13 Nov 2022 5:07 PM IST
साइंटिस्ट का शव मिला, सामने आई ये बातें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कैंसर की दवाई को लेकर शोध कर रहे थे.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एनबीआई (NBI) के साइंटिस्ट (Scientist) की संदिग्ध मौत का मामला आया है. उनका शव होटल के कमरे में मिला है. वो सात दिन पहले इंदौर पंहुचे थे और कैंसर की दवाई को लेकर शोध कर रहे थे.
घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है. यहां हैदराबाद निवासी साइंटिस्ट ब्रज गौरव शर्मा कैंसर की दवाई पर शोध करने आए थे. वो होटल अशोक में रुके हुए थे. बताया जा रहा है कि यहीं उनकी तबीयत खराब हो गई.
इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने बात की. इस दौरान उन्हें बताया गया कि ब्रज गौरव के सिर में दर्द हो रहा है. तबीयत ठीक होने पर वो हैदराबाद के लिए निकलेंगे. लेकिन परिजनों को ये पता नहीं था कि इंदौर में उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा.
साइंटिस्ट के परिजन वीके शर्मा का कहना है कि हमें फोन पर सूचना दी गई थी उनकी तबीयत खराब है. यहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है.
ब्रज गौरव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. जिसने भी ये खबर सुनी उसे पैरों तले जमीन खिसक गई. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा होगा.
घटना की जानकारी मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story