भारत

BIG BREAKING: साइंटिस्ट ने पिया हार्पिक, ब्लास्ट केस में हुआ है गिरफ्तार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Dec 2021 6:02 PM IST
BIG BREAKING: साइंटिस्ट ने पिया हार्पिक, ब्लास्ट केस में हुआ है गिरफ्तार, मचा हड़कंप
x

नई दिल्ली: रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले (Rohini Court Blast Case) में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े DRDO साइंटिस्ट ने दावा किया है कि उसने हार्पिक (HARPIK) पी लिया है. इस दावे के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी साइंटिस्ट को पहले दिल्ली के आंबेडकर अस्पताल उसके में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब AIIMS में शिफ्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि साइंटिस्ट की तबीयत ठीक है. पुलिस का कहना है कि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि साइंटिस्ट ने कुछ पीया भी था या नहीं.
पुलिस का कहना है ऐसा लगता है साइंटिस्ट ने पूरी तैयारी के साथ रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट किया था, उसने ये भी तैयारी कर ली थी की अगर वो पकड़ा जाता है तो क्या-क्या करना है.
बता दें कि बीते 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कम तीव्रता वाला एक विस्फोट हुआ था. ये ब्लास्ट सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुआ था. इस घटना में एक शख्स घायल हो गया था. हालांकि इस ब्लास्ट में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story