
मुंबई: कोरोना की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के घटते मामलों के बीच महाराष्ट्र में फिर से स्कूल खोले जाने की तारीख की घोषणा कर दी गई है. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है. इस संबंध में महाराष्ट्र स्कूली शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा था. इस प्रस्ताव पर गुरुवार, 20 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा हुई. इस बैठक में आने वाले सोमवार यानी 24 जनवरी 2022 से महाराष्ट्र में स्कूल्स खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





