भारत

पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में दो दिन बंद रहेंगे स्‍कूल

jantaserishta.com
10 July 2023 10:31 AM IST
पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में दो दिन बंद रहेंगे स्‍कूल
x
पिथौरागढ़/रुद्रपुर: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर पर्वतीय जनपद पिथौरागढ़ में भी जिलाधिकारी रीना जोशी ने 10 जुलाई को जनपद के इंटरमीडिएट तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही रुद्रपुर के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में भारी वर्षा की चेतावनी और लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी प्रकार की जनहानि न होने पाये।
उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना होने पर या किसी प्रकार की जनहानि होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में प्रदत्त शक्तियों के तहत कार्रवाई की जाएगी। समस्त शैक्षणिक एवं अन्‍य कर्मचारी समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story