भारत

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

jantaserishta.com
23 Jan 2026 10:27 AM IST
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
x
हड़कंप मच गया है.
नई दिल्ली: अहमदाबाद और नोएडा में शुक्रवार को एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
अहमदाबाद में सेंट जेवियर्स स्कूल और संत कबीर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। यह धमकी भी ई-मेल के माध्यम से दी गई। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अहमदाबाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की गहन जांच की। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं।
इसी तरह, नोएडा में शिव नादर स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भी ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हर पहलू से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नोएडा के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।
धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन स्कूल को आज के लिए बंद रखने का फैसला किया। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया कि सुरक्षा जांच के मद्देनजर स्कूल बंद रहेगा, स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया है और अभिभावकों से अपने बच्चों को निर्धारित ड्रॉप-ऑफ स्थान से लेने की अपील की गई है।
लगातार मिल रही धमकियों के चलते अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पुलिस और साइबर सेल ई-मेल की ट्रेसिंग, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल स्कूल परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story