भारत
भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 10 से 16 जुलाई तक स्कूल बंद
jantaserishta.com
9 July 2023 5:43 PM IST

x
गाजियाबाद: दिल्ली एनसीआर और गाजियाबाद में हो रही तेज बारिश को देखते हुए गाजियाबाद के जिला अधिकारी ने 10 और 11 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। पहले कावड़ यात्रा को देखते हुए 12 से 16 तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। इस बार भारी भारी बारिश को देखते हुए 10 और 11 जुलाई को तारीख को भी इसमें जोड़ दिया गया है।
इसके साथ ही जिला अधिकारी आरके सिंह ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है जिसमें उन्होंने बताया है कि किन-किन बातों का ख्याल रखें ताकि हादसों से बचा जा सके। गाजियाबाद के जिला अधिकारी आरके सिंह द्वारा जारी किए गए अपने नोटिस में उन्होंने सभी स्कूलों को भारी बारिश को देखते हुए विद्यालयों में 10 और 11 जुलाई का भी अवकाश घोषित किया है। कांवड़ के संबंध में 12 से 16 जुलाई तक पूर्व से ही अवकाश था। उन्होंने आज एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें उन्होंने 12 बिंदुओं पर लोगों को सुझाव दिए हैं।
एडवाइजरी में सुझाव दिया गया है कि जर्जर भवन से दूर रहें और पक्के और सुरक्षित मकान में ही आश्रय लें। जब तक बेहद जरूरी ना हो घर से ना निकले। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना निकले और जाम से बचें। खुले सीवर और बिजली के खंभों और तारों से बचें। वृक्ष के नीचे और दीवार के बगल में बारिश से बचने के लिए सहारा ना लें। साथ ही साथ पानी को उबालकर पिएं। बिजली के तारों से दूर रहें। इसी तरह कई और एडवाइजरी भी जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा लोगों के लिए जारी की गई है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद मौसमगाजियाबाद स्कूलगाजियाबाद भारी बारिशGhaziabadGhaziabad newsGhaziabad weatherGhaziabad schoolGhaziabad heavy rain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





