भारत
स्कूल के सहायक अध्यापक निलंबित, शराब पीकर आने पर कार्रवाई
jantaserishta.com
29 Aug 2023 2:13 PM IST

x
आदेश जारी।
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की रिखणीखाल ब्लॉक के एक स्कूल में शराब पीकर आने वाले सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबित शिक्षक को डीईओ पौड़ी ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है।
दरअसल, सोमवार को शिक्षा परिषद पौड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने निलंबन का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि विकासखंड रिखणीखाल के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के स्कूल में शराब पीकर आने की शिकायत मिली। जिसके बाद उप शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई। जांच में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की पुष्टि हुई।
Tagsपौड़ी गढ़वालस्कूलसहायक अध्यापकसहायक अध्यापक निलंबितशराबPauri Garhwalschoolassistant teacherassistant teacher suspendedliquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





